भारी बारिश का कहरः कठुआ में दो लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 02:48 PM (IST)

कठुआ: जम्मू कश्मीर में माॅनसून अपने चरम पर है। कठुआ में बारिश के कारण एक पोल्ट्री फार्म की छत गिर गई हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।


जानकारी के अनुसार रात से जारी बारिश के चलते कीड़िया गंडयाल में एक पोल्ट्री फार्म की छत गिर गई। इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई। उनकी पहचान रोहित शर्मा और हसन दीन के तौर पर हुई है। दोनों ही कीड़िया गंडयाल के निवासी थे। हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना मिली है। उसकी पहचान रंजीत सिंह के तौर पर हुई है।


बताया जा रहा है कि घायल को बेहतर ईलाज हेतु परिवार पंजाब ले गया है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को परिवार को सौंप दिया गया।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News