कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में शामिल BSF के 2 जवान शहीद, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 11:27 PM (IST)

नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कांगो में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो कर्मियों की मंगलवार को हिंसक प्रदर्शनों के दौरान मौत हो गई। बल के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि वह दो बहादुर भारतीय शांति सैनिकों को खोने पर बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि ''आक्रोशपूर्ण हमलों'' के अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय कठघरे में लाया जाना चाहिए। 
PunjabKesari
मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दोनों सैनिक कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा थे। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र मिशन के खिलाफ कांगो के पूर्वी शहर गोमा में हुए प्रदर्शन के दूसरे दिन कम से कम पांच लोग मारे गए और लगभग 50 अन्य घायल हो गए। 

बल के एक प्रवक्ता ने कहा, ''26 जुलाई को, कांगो के बुटेम्बो में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दल में शामिल बीएसएफ के दो कर्मियों ने हिंसक सशस्त्र विरोध के दौरान घायल होने के बाद दम तोड़ दिया।'' अधिकारियों ने कहा कि 70-74 बीएसएफ जवानों की दो पलटन इलाके में तैनात थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News