महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,696 नए मामले, 49 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 06:19 AM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 2,696 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,56,657 हो गई जबकि 49 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,166 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में  35,955  उपचाराधीन मरीज
उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 3,062 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,77,954 हो गई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,955 हो गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.27 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।
PunjabKesari
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 5,90,74,660 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिसमें से 1,64,096 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई। पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 895 नए मामले सामने आए। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 408 नए मामले सामने आए जबकि छह मरीजों की मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News