जम्मू कश्मीर में धमी हुई कारोना की गति, 69,197 लोगों की जांच में 166 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 08:01 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू कश्मीर में कोरोना महामारी संक्रमण का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। आज 69,197 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 166 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। जम्मू कश्मीर में कोरोना का आंकड़ा 4,52,155 पर पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर में आज किसी भी कोरोना संक्रमित की मृत्यु की सूचना नहीं है। जम्मू कश्मीर में आज 23,670 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई।

 

आज तक जम्मू कश्मीर में 2,13,36,129 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 2,04,88,144 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। आज भी 18 जिले कोरोना प्रभावित रहे। आज कश्मीर संभाग के कुलगाम और शोपियां जिले से कोरोना का कोई भी नया मामले सामने नहीं आया है। जम्मू कश्मीर में 4838 लेवल 1 और लेवल 2 के कोविड बेड उपलब्ध हैं जिनमें से आज केवल 67 बेड पर मरीज उपचाराधीन हैं। 


मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4746
अब तक श्रीनगर में 907, बारामूल्ला में 304, बडग़ाम में 237, पुलवामा में 201, कुपवाड़ा में 174, अनंतनाग में 219, बांदीपुरा में 118, गांदरबल में 84, कुलगाम मे 118, शोपियां में 60 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1222, ऊधमपुर में 147, राजौरी में 248, डोडा में 144, कठुआ में 166, साम्बा में 125, किश्तवाड़ में 45, पुंछ में 110, रामबन में 69 और रियासी में 48 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। 


2,294 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 103 और कश्मीर संभाग से 63 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 4,52,155 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,65,361 जम्मू संभाग और 2,86,794 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 2,294 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 1168 और कश्मीर संभाग में 1126 मामले एक्टिव हैं। 


अब तक 4,45,115कोरोना संक्रमित ठीक हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 4,45,115कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,61,869 और कश्मीर संभाग से 2,83,246 रोगी ठीक हुए हैं। आज 469 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 227 और जम्मू संभाग से 242 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 


होम क्वारंटाइन मेंं 33,664 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 2,27,53,717 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 2,23,01,562 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 60,40,146 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 33,664 लोगों को रखा गया है और 2,294 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,46,263 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 55,53,179 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


जम्मू में मिले सबसे अधिक 51 मामले
आज सबसे अधिक 51 नए मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सबसे अधिक 21 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 4, बडगाम में 4, पुलवामा में 3, कुपवाडा में 13, अनंतनाग में 6, बांदीपोरा में 10, गांदरबल में 2, जम्मू में 51, ऊधमपुर में 5, राजौरी में 1, डोडा में 23, कठुआ में 8, साम्बा में 1, किश्तवाड़ में 2, पुंछ में 3, रामबन में 5 और रियासी में 4 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। 


जम्मू कश्मीर
4,52,155 कुल केस
2,294 एक्टिव केस
4,45,115 ठीक हुए
4,746 मौतें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News