चार दिन बाद मुंबई में फिर बढ़े केस, 24 घंटे में सामने आए 16, 420 नए मामले, 7 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 07:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में यहां 16, 420 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं, जोकि कल की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा हैं। मुंबई में चार दिनों बाद इतनी बड़ी तदाद में कोरोना के केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 7 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह आकंड़े जारी किए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए बयान के अनुसार मुंबई में 87% रिकवरी रेट दर्ज की गई है। साथ ही 14, 649 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। मुंबई में कोरोना से अब तक कुल 16, 420 मौतें हो चुकी हैं। यहां 67,339 टेस्‍ट किए गए जो कि एक दिन पहले की तुलना में 9 फीसदी ज्‍यादा हैं। शहर में अब एक्‍ट‍िव मरीजों की संख्‍या बढ़कर 102,282 हो गई है। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो यहां आज 46,000 कोविड मामले सामने आए हैं। सोमवार और रविवार को यहां क्रमश: 13648 और 19, 474 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। जबकि मंगलवार को मुंबई में कोरोना संक्रमितों का यह आंकड़ा 11647 था। वहीं, शनिवार को 20 हजार 318 नए कोविड पॉजिटिव पाए गए, जबकि शुक्रवार को 20 हजार 971 कोरोना संक्रमित मिले थे। 

बीते 10 दिनों में शहर में आ रहे नए केस और पॉजिटिविटी रेट इस प्रकार हैं...

  • 12 जनवरी - 16420 मामले, पॉजिटिविटी 24.38%
  • 11 जनवरी - 11647 मामले, पॉजिटिविटी 18.75%
  • 10 जनवरी - 13648 मामले, पॉजिटिविटी 23%
  • 9 जनवरी - 19474 मामले, पॉजिटिविटी 28.53%
  • 8 जनवरी - 20318 मामले, पॉजिटिविटी 28.60%
  • 7 जनवरी - 20971 मामले, पॉजिटिविटी 28.94%
  • जनवरी 6 - 20181 मामले, पॉजिटिविटी 29.90%
  • 5 जनवरी - 15166 मामले, पॉजिटिविटी 25.27%
  • 4 जनवरी - 10860 मामले, पॉजिटिविटी 21.86%
  • 3 जनवरी - 8082 मामले, पॉजिटिविटी 16.39%

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News