भारत ने जेल की सजा पूरी करने के बाद 12 पाकिस्तानी कैदियों को स्वदेश भेजा गया

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 07:21 AM (IST)

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 12 पाकिस्तानी कैदियों को उनकी सजा पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान वापस भेज दिया गया। मंत्रालय ने बताया कि भारत सभी मानवीय मामलों का निपटारा करने को सर्वोच्च महत्व देता है, जिसमें भारतीय कैदियों और पाकिस्तान से मछुआरों की शीघ्र रिहाई और वापसी शामिल है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार के लगातार प्रयास से 2022 में अब तक पाकिस्तान की हिरासत से 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई और उन्हें वतन लाने में सफल रहे हैं।'' भारत में पाकिस्तान उच्चायोग ने भी कहा कि बृहस्पतिवार को 12 पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश भेजा गया। 

पाकिस्तानी उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के विदेश विभाग, भारत के विदेश मंत्रालय के साथ करीबी तालमेल से भारत में सजा पूरी कर चुके छह मछुआरों समेत 12 पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी-वाघा सीमा के जरिए भेज दिया गया।'' 

उच्चायोग ने कहा कि वह उन सभी पाकिस्तानी कैदियों की शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा, जिन्होंने भारत में अपनी सजा पूरी कर ली है। उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘आज पाकिस्तान में अपने परिवारों से फिर से मिलने वालों में एक वरिष्ठ नागरिक मुहम्मद नजीर (80 वर्ष से अधिक) भी हैं।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News