चक्रवात तौकते:  उफनते समुद्र के बीच फसे 12 मछुआरों को तटरक्षक बल ने निकाला बाहर

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 03:21 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से सोमवार को बताया गया कि चक्रवात तौकते के कारण कोच्चि तट से कुछ दूरी पर उफनते सागर के बीच फंसे 12 मछुआरों को बचा लिया गया है। दरअसल तूफान ‘ताैकते’ ‘‘विकराल चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और शाम तक इसके गुजरात के तट तक पहुंचने का अनुमान है।

 

सभी  मछुआरे सुरक्षित
बल की ओर से ट्विटर पर बताया गया कि भारतीय मछुआरों की जीसस नाम की नाव कोच्चि से 35 समुद्री मील की दूरी पर फंसी हुई थी। आईसीजी के पोत आर्यमान ने उस नौका तथा उस पर फंसे 12 लोगों को बचाया। उफनते समुद्र के बीच से इन्हें 16 मई की रात को कोच्चि लाया गया। नौका सवार सभी लोग सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

 

तूफान ने किया विकराल रूप धारण 
आईएमडी ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया। विभाग ने पहले इसके विकराल रूप लेने का कोई अनुमान नहीं लगाया था। इसके कारण अब 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिसके 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। आईएमडी ने हालांकि कहा कि गुजरात तट पर पहुंचने पर तूफान की विकरालता कम होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News