बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार-उल-इस्लाम के 12 ‘जिहादी'' गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 06:24 PM (IST)

नेशनल डेस्कः असम के बारपेटा और मोरीगांव जिलों से 12 कथित ‘जिहादियों' को गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेशी आतंकी समूह अंसार-उल-इस्लाम के साथ उनके कथित संबंध हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उनमें से सात पर संदेह है कि वे संगठन के लिए संपर्क सूत्र का काम करते थे और उन्हें मोरीगांव जिले से पकड़ा गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित अभियान में आतंकवाद के दो प्रमुख मॉड्यूल का खुलासा किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News