भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास लहराया 110 फीट ऊंचा तिरंगा

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2020 - 09:04 PM (IST)

 कठुआ  : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास ही 110 फीट ऊंचे तिरंगे को औपचारिक तौर पर बुधवार को फहरा दिया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैणा ने किया। उनके साथ पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया भी मौजूद रहे। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पिछले सात दशकों से जम्मू कश्मीर अनदेखी का शिकार होता आ रहा था। मौजूदा केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के लिए एतिहासिक फैसले लेकर यहां के लोगों के लिए सौगात लाई है। पिछले कई दशकों से जो बदहाली इस जम्मू कश्मीर की हुई है। उसे दुरुस्त होने में समय लगेगा लेकिन नए जम्मू कश्मीर का विकास लोगों के हितों को लेकर होगा।

 

उधर, अपने संबोधन में रविंद्र रैणा ने कहा कि धारा 370 के कारण जम्मू कश्मीर में कई बेगुनाह लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। गत वर्ष केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इस धारा को खत्म करने का एतिहासिक निर्णय लिया जिसके चलते पूरे प्रदेश में धारा 370 और 35ए हटाए जाने के एक वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गली मोहल्ले में शान से तिरंगे फहराए जा रहे हैं। एक विधान, एक निशान,  एक प्रधान के लिए डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी ने संघर्ष किया था। बिना परमिट के वे जम्मू कश्मीर में दाखिल हुए थे बाद में वे शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी का नारा गत वर्ष को ही केंद्र ने पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि पाक और चीन के कब्जे में जम्मू कश्मीर का जितना भी इलाका है, वहां भी जल्द तिरंगा फहरा दिया जाएगा। उन्होंने टोल प्लाजा पर बोलते हुए कहा कि यह टोल लगाने की प्रक्रिया तत्कालीन नैकां और कांग्रेस सरकार ने शुरू की थी लेकिन समय आने पर यह टोल हटा दिए जाएंगे।  इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ देवेंद्र मनियाल, भाजपा जिला प्रधान रघुनंदन सिंह बबलू, प्रेम डोगरा सहित अन्य भी मौजूद रहे। उधर, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य धार्मिक संगठनों ने भी विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News