AIIMS में बर्ड फ्लू से 12 साल के बच्चे की मौत, संपर्क में आने वाले कर्मचारियों को किया गया आइसोलेट

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 07:16 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली में हाल में बर्ड फ्लू की चपेट में आए 12 वर्षीय लड़के की एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि लड़के को दो जुलाई को निमोनिया और ल्यूकेमिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उसकी कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा की जांच की गई। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि लड़के के संपर्क में आए सभी कर्मचारी आइसोलेशन में हैं।

एक सूत्र ने कहा, '' उसके नमूनों में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई। नमूनों में इन्फ्लूएंजा संक्रमण मिला। नमूने को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे भेजा गया, जहां उसमें एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा के संक्रमण की पुष्टि हुई।'' 

सूत्र ने बताया कि मामले का विवरण राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) को भेज दिया गया है और उनकी टीम ने संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, लड़का दिल्ली का रहने वाला नहीं था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News