मुंबई में लगातार चौथे दिन कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 11647 नए केस, 2 मरीजों ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 07:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में आज लगातार चौथे दिन कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज हुई है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 11,647 नए मामले और 2 मरीजों की मौतें हुईं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी शेयर की है। जारी आकंड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना के 1,00,523 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 11.58 पहुंच गया है। मुंबई में कोरोने से अब तक 16, 413 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 87 फीसदी है। वहीं, 4 जनवरी से 10 जनवरी 2022 के बीच ग्राउथ रेट 1.87 फीसदी रहा।


जनवरी में अब तक दर्ज किए गए कोरोना मामले इस प्रकार हैं:
11 जनवरी- 11647
10 जनवरी- 13648
09 जनवरी - 19474
08 जनवरी- 20318 
07  जनवरी- 20971
06 जनवरी- 20181
05 जनवरी- 15166
04 जनवरी- 10860
03 जनवरी- 8082
02 जनवरी- 8063
01 जनवरी- 6347

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में पिछले तीन दिनों से कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले दर्ज किये जा रहे थे लेकिन मंगलवार को इसमें काफी कमी दर्ज की गयी। इस तरह का असर पूरे राज्य में दिखायी दे रहा है। पूरे राज्य में 33470 नये मरीज मंगलवार को मिले जबकि सोमवार को 44 हजार के ऊपर मरीज मिले थे। इसी अवधि में 18 आइपीएस अधिकारी और 1317 पुलिस कर्मचारी पूरे राज्य में कोरोना से प्रभावित पाये गये। राज्य सरकार ने 10 जनवरी से सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक के लिए पूरे राज्य में धारा 144 लगा दियाा है और रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News