शारीरिक कमी भी नहीं रोक पाई कदम, कोरोना के खिलाफ जंग में बच्ची ने कर दिखाया कमाल

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2020 - 04:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनियाभर में आतंक मचा रहे कोरोना वायरस पर को काबू पाना आसान नहीं है। इसके खिलाफ जंग आए दिन कठिन होती जा रही है। ऐसे में जरूरत है देश को एकुजट होकर इसका सामना करने की। इसी कड़ी में कदम आगे बढ़ाया है 10 वर्षीय बच्ची ने जो एक हाथ ना होने के बावजूद इस जंग में अपना योगदान दे रही है। 

PunjabKesari

कर्नाटक के उडुपी में रहने वाली 10 वर्षीय सिंधुरी ने जो कर दिखाया है वह काबिले तारीफ है। दरअसल दिव्यांग होने के बावजूद इस बच्ची ने एक हाथ से मास्क सिलकर जरुरतमंदों में वितरित किए हैं। सिंधुरी कई मास्क सिल चुकी हैं और उसका लक्ष्य एक लाख लोगों के लिए मास्क तैयार करना है।  

PunjabKesari
सिंधुरी छठी कक्षा में पढ़ती हैं और एक स्काउट एंड गाइड हैं। परिवार वालों के अनुसार जब उसका जन्म हुआ, तो उनके बाएं हाथ की कोहनी के नीचे का हिस्सा नहीं था। किन्तु उन्होंने अपनी इस शारीरिक कमी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।  10 साल की इस बच्ची ने देश के लिए एक मिसाल कायम कर दी है, उनके हौसले को हर कोई सलाम कर रहा है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News