महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10,483 नए मामले, 300 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 09:54 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में शुक्रवार को 10,483 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 300 मरीजों ने दम तोड़ा। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले पांच लाख के करीब पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि महामारी के कारण राज्य में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 17,092 हो गई है। 
PunjabKesari
विज्ञप्ति में बताया गया है कि ठीक होने के बाद 10,906 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में अब तक 3,27,281 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम तक संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,45,582, थी। कुल मामले 4,90,262 हैं। राज्य में 25,69,645 लोगों की जांच की गई है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News