महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,442 नए मामले, 483 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 11:09 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 10,442 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,08,992 हो गई। वहीं 483 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,11,104 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में दिन में 7,504 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,39,271 हो गई। विभाग ने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 95.44 फीसदी और मृत्य दर 1.88 फ़ीसदी है। फिलहाल यहां 1,55,588 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
PunjabKesari
वहीं मुंबई में कोविड-19 के 695 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,16,579 हो गई। वहीं 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,183 हो गई। 
PunjabKesari
बीएमसी ने एक बयान में बताया कि यहां अब 15,773 मरीजों का उपचार चल रहा है। नासिक संभाग में 1,336 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 595 मामले अहमदनगर जिले और 427 मामले नासिक जिले से आए हैं। पुणे संभाग में 2,463 मामले तथा कोल्हापुर संभाग में 3,568 मामले और औरंगाबाद संभाग में 202 मामले सामने आए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News