दिसंबर में 1.12 करोड़ लोगों ने किया हवाई सफर, नवंबर के मुकाबले में 6.7 प्रतिशत अधिक
punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 10:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में दिसंबर, 2021 में लगभग 1.12 करोड़ घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह संख्या नवंबर, 2021 की तुलना में 6.7 प्रतिशत अधिक है। नवंबर में 1.05 करोड़ लोगों ने हवाई यात्रा की थी। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बुधवार को यात्रियों की मासिक संख्या का ब्योरा जारी करते हुए कहा कि बीते साल यानि 2021 के दौरान देश में कुल मिलाकर 8.38 करोड़ लोगों ने घरेलू उड़ानों के जरिये यात्रा की। वहीं 2020 में कुल 6.3 करोड़ घरलू यात्रियों ने हवाई सफर किया था।
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो से दिसंबर में सबसे अधिक 61.41 लाख यात्रियों ने यात्रा की। इंडिगो की इस दौरान घरेलू बाजार में हिस्सेदारी 54.8 प्रतिशत की रही। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार, गो फर्स्ट (पूर्व में गो एयर) ने दिसंबर, 2021 के दौरान 11.93 लाख और स्पाइसजेट ने 11.51 लाख यात्रियों को हवाई सफर कराया। इसके अलावा एयर इंडिया, विस्तार, एयरएशिया इंडिया और अलायंस एयर के यात्रियों की संख्या क्रमश : 9.89 लाख, 8.61 लाख, 7.01 लाख और 1.25 लाख रही।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ससंद ने सर्वसम्मति से ब्रिजेट ब्रिंक को यूक्रेन की नयी अमेरिकी राजदूत चुना

क्या आप भी थूक लगाकर गिनते हैं पैसे तो...

बाइडन क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए जापान जाएंगे, प्रधानमंत्री मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक

पाकिस्तान को अवैध रूप से कंप्यूटर के उपकरण निर्यात करने के मामले में शिकागो के एक उद्योगपति को जेल