स्मार्ट इंडिया हैकाथन-2020 में सी.यू. के स्टूडैंट्स रहे फस्र्ट

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 12:16 AM (IST)

मोहाली. मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, गवर्नमैंट ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकाथन के चौथे एडिशन-2020 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सी.यू.) घडूआं के स्टूडैंट्स ने ग्रैंड फिनाले में बढिय़ा प्रदर्शन करते जीत हासिल की। इस प्रोग्राम में 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 220 टीम फाइनल के लिए चयनित की गई थीं। यह जानकारी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. पराग दीवान ने दी है। 

 


उन्होंने कहा कि सी.यू. की टीम बेलिसाना ने जलशक्ति मंत्रालय की समस्याओं के डिजिटल समाधान प्रदान कर अन्य 3 प्रतियोगी टीमों को मात देते पहला स्थान हासिल किया है। डॉ. दीवान ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथन-2020 के लिए छात्रों के विचारों की जांच जनवरी में कॉलेज स्तर के हैकथॉन के माध्यम से हो चुकी थी। डॉ. दीवान ने बताया कि 6 सदस्यों में कुशाग्र खन्ना, प्रखर श्रीवास्तव, हितिक सैनी, मीता जगदीश, मुस्कान कश्यप की टीम बेलिसाना ने अभ्यांश अग्रहरि के नेतृत्व में स्मार्ट इंडिया हैकाथन में हिस्सा लिया। ये छात्र कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष अथवा 5वें सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। स्मार्ट इंडिया हैकाथन में जीत हासिल करने वाली यूनिवर्सिटी की बेलिसाना टीम को 1 लाख पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी टीम ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया है, जो भारत के किसानों और कृषि संस्थानों के लिए एक संपूर्ण पैकेज के रूप में कार्य करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

chandra kant

Recommended News