''''जय जय महाराष्ट्र माझा'''' को राज्य गीत का दर्जा मिला

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 08:44 PM (IST)

मुंबई, 31 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ को राज्य गीत के रूप में मान्यता दी।

मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को इस गीत को अंगीकार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया।

मराठी में प्रतिष्ठित गीतों में से एक, ‘जय जय महाराष्ट्र माझा, गर्जा महाराष्ट्र माझा’, जिसका अर्थ है ‘महाराष्ट्र की जय’ और इस गीत को मराठी कवि राजा बढे द्वारा लिखा गया था और शाहीर साबले के नाम से लोकप्रिय बालादीर कृष्णराव साबले द्वारा गाया गया था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News