शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स, निफ्टी टूटे
punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 10:15 AM (IST)
मुंबई, 27 जनवरी (भाषा) विदेशी पूंजी की निकासी लगातार जारी रहने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।
इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 578.19 अंक गिरकर 59,626.87 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 144.7 अंक की गिरावट के साथ 17,747.25 अंक पर था।
सेंसेक्स में, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर टाटा मोटर्स, आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा स्टील में बढ़त देखी गई।
अन्य एशियाई बाजारों में, सियोल, तोक्यो और शंघाई लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग कुछ गिरावट के साथ सौदे कर रहा था। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए।
इसबीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.38 फीसदी बढ़कर 87.80 डॉलर प्रति बैरल पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,393.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Shukrawar Upay: कुंडली में शुक्र है कमजोर तो कर लें ये उपाय, कष्टों से मिलेगा छुटकारा
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
पुंछ में भीषण हादसा, सवारियों से भरा वाहन खाई में गिरा