मुंबई पुलिस नग्न फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह से करेगी पूछताछ

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 08:39 PM (IST)

मुंबई, 12 अगस्त (भाषा) मुंबई पुलिस बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी नग्न तस्वीरें पोस्ट करने के मामले में उनका बयान दर्ज करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अभिनेता को 22 अगस्त को ‘‘जांच में शामिल होने’’ के लिए पुलिस थाने बुलाया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि शहर के चेंबूर पुलिस थाने के कर्मियों ने शुक्रवार को सिंह के आवास पर जाकर उन्हें जांच में शामिल होने का नोटिस दिया, लेकिन उन्हें (पुलिसकर्मियों को) बताया गया कि वह मुंबई में नहीं हैं।

अधिकारी ने बताया कि सिंह ने बाद में पुलिस को बताया कि वह 16 अगस्त को लौटेंगे। उन्होंने बताया कि उस दिन उन्हें नोटिस दिया जाएगा और 22 अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए उन्हें बुलाया जाएगा।

एक गैर-लाभकारी संगठन के एक पदाधिकारी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पिछले महीने चेंबूर पुलिस थाने में रणवीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News