मुंबई: दो नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी के आरोप में वरिष्ठ नागरिक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jul 31, 2022 - 10:39 PM (IST)

मुंबई, 31 जुलाई (भाषा) मुंबई के मुलुंड इलाके में आठ से नौ वर्ष की दो बच्चियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में रविवार को एक वरिष्ठ नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियों ने शनिवार को अपने माता-पिता को आप बीती सुनाई, जिसके बाद अनिल हाडकर (62) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “व्यक्ति अपने घर में बच्चियों के साथ छेड़खानी करता था। उसे दोनों बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून और भादसं के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।”


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News