फिल्म ‘83’ ऐतिहासिक पल को एक सम्मान है: रणवीर सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 07:33 PM (IST)

मुंबई, एक दिसंबर (भाषा) अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी फिल्म "83" सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस पल को एक सम्मान है जो भारतीय क्रिकेट के खेल में एक इतिहास बन गया।

फिल्म निर्माता कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में भारत की जीत का वर्णन करती है, जब टीम ने 1983 में फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर अपनी पहली विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभायी है।
36 वर्षीय अभिनेता ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और फिल्म के ट्रेलर की सराहना करने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर एक टिप्पणी पोस्ट की। इसे पांच करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

उन्होंने लिखा, ‘‘देश भर के और विदेशों में फिल्म प्रशंसकों को धन्यवाद, हमारी फिल्म बिरादरी, प्रेस ... जीवन के सभी क्षेत्रों और पीढ़ियों के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की सराहना की है और हम कृतज्ञ और खुश हैं।’’
सिंह के लिए, फिल्म ‘‘83’’ ''सिर्फ एक फिल्म नहीं'' है, बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत को सम्मान जताने का उनका तरीका है।

सिंह की पत्नी एवं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म ''83'' में कपिल की पत्नी रोमी की भूमिका निभायी है। साथ ही इसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया आदि ने भी भूमिका निभायी है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News