मुंबई में ईद-ए-मिलाद के जुलूस का आयोजन, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 01:02 AM (IST)

मुंबई, 19 अक्टूबर (भाषा) ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मंगलवार को मुंबई और उपनगरों में कोविड-19 दिशानिर्देशों के पालन के साथ मनाया गया और पुलिस की अनुमति से निकाले गए दो जुलूसों के दौरान महानगर में कही से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक दिन पहले मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र में एक-एक जुलूस की अनुमति दी थी जिसमें केवल पांच ट्रकों के साथ प्रत्येक वाहन पर पांच लोगों की मौजूदगी की इजाजत थी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय थानों के कर्मचारियों के अलावा, राज्य रिजर्व पुलिस बल की तीन कंपनियां, स्थानीय सशस्त्र बल से 700 कर्मियों और 500 होमगार्डों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था।

लोगों को दरगाहों के साथ-साथ मीनारा मस्जिद, बंबई जामा मस्जिद आदि में भी देखा गया। एक जुलूस में महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक भी शामिल थे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News