महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टेम्पो ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
punjabkesari.in Tuesday, Oct 19, 2021 - 09:22 AM (IST)
मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ के खालापुर तालुका में ढेकू गांव के समीप मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक टेम्पो ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में टेम्पो चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गी।
टेम्पो चालक अकरम खान वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पांच वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में कार से यात्रा कर रहे रौनक मुर्गाने (28), इरशाद सिद्दीकी (30) की मौत हो गई, जो क्रमश: मुंबई के खार और बांद्रा के रहने वाले थे।
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खपोली पुलिस थाने ने खान (मृतक) के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।