महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजित सिंह के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 03:13 PM (IST)

मुंबई, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कोविड-19 से संक्रमित 82 वर्षीय सिंह का बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।
कोश्यारी ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘ अजित सिंह के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं। उन्होंने लंबे समय तक उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संसद सदस्य के रूप में सिंह ने हमेशा किसानों की समस्याओं को उठाया।’’
राज्य ने कहा, ‘‘ मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।’’
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News