पियाजियो अपने सभी कर्मचारियों को टीका लगवाने का खर्च उठाएंगी

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 04:59 PM (IST)

मुंबई, आठ अप्रैल (भाषा) ऑटो कंपनी पियाजियो व्हीकल्स ने गुरुवार को कहा कि वह अपने सभी कर्मचारियों, उनके पारिवारिक सदस्यों के अलावा संयंत्रों में काम कर रहे अन्य सभी लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने का पूरा खर्च उठाएगी।
पियाजियो ने यह भी कहा कि उसने महाराष्ट्र के पुणे और बारामती में स्थित अपने विनिर्माण संयंत्रों के लिए एक निजी अस्पताल के साथ भागीदारी भी की है।

पियागियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ डिएगो ग्रैफी ने कहा, ‘‘इस असाधारण समय में हम अपना समर्थन देने और टीकाकरण की गति बढ़ाने में मदद करने के लिए स्थानीय सरकार के साथ खड़े हैं। हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को महामारी के दौरान पूरी सहायता मुहैया कराएंगे।’’
इसके अलावा ऑडियो और वीडियो सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी हरमन इंटरनेशन ने भी भारत में अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने का खर्च वहन करने की बात कही है।
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के पूर्व स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि इस घोषणा से उसके 8,400 कर्मचारियों को लाभ होगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News