महाराष्ट्र के राज्यपाल ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 04:56 PM (IST)

मुंबई, 30 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रखा और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल ने यहां राजभवन में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विधानभवन में, राज्य विधानसभा भवन में अधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया, श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा।

महात्मा गांधी स्मारक समिति ने यहां राज्य सचिवालय में मंत्रालय के निकट महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अहमदनगर जिले के राहुरी में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर पवार ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित देश के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्र का नेतृत्व किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News