कानून से बड़ा कोई नहीं है, मंत्री भी नहीं : देशमुख

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 05:10 PM (IST)

मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है और राज्य में कानून किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है। उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी राकांपा नेता धनंजय मुंडे पर लगे बलात्कार के आरोपों की पृष्ठभूमि में यह बात कही।

सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे पर मुंबई की एक महिला ले बलात्कार का आरोप लगाया है। 45 वर्षीय राकांपा नेता ने इन आरोपों से इंकार करते हुए महिला पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

देशमुख ने कहा, ‘‘कानून से कोई बड़ा नहीं है, मंत्री भी नहीं। महाराष्ट्र में कानून किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है। हमारी पुलिस मामले की उचित जांच करेगी और जो भी गलत होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। कानूनी प्रक्रिया जारी है।’’
राकांपा नेता देशमुख से पत्रकारों ने महिला के दावे के संबंध में सवाल किया था जिसमें उसने कहा है कि मुंडे के खिलाफ शिकायत पर पुलिस संज्ञान नहीं ले रही है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News