नारेडको महाराष्ट्र की सदस्य कंपनियां घर खरीदारों के बदले 31 दिसंबर तक भरेंगी स्टाम्प ड्यूटी

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 11:51 PM (IST)

मुंबई, 23 नवंबर (भाषा) रियल्टी कंपनियों के संगठन नारेडको की महाराष्ट्र इकाई ने सोमवार को कहा कि उसके सदस्य आवासीय इकाइयों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिये 31 दिसंबर तक घर खरीदारों के बदले स्टाम्प ड्यूटी का वहन करेंगे।

संगठन ने इससे पहले सितंबर में कहा था कि उसकी सदस्य कंपनियां अक्टूबर तक स्टाम्प ड्यूटी का वहन करेंगी। संगठन ने राज्य सरकार के द्वारा प्रमुख शहरों में स्टाम्प ड्यूटी घटाकर 2-3 प्रतिशत करने के बाद यह घोषणा की थी। अब संगठन ने इसे दिसंबर तक बढ़ा दिया है।

नारेडको महाराष्ट्र का दावा है कि करीब एक हजार रियल्टी कंपनियां उसके सदस्य हैं।

नारेडको महाराष्ट्र के अध्यक्ष अशोक मोहनानी ने कहा कि शून्य स्टाम्प ड्यूटी ने मुंबई में आवासीय इकाइयों की बिक्री को अगस्त से अक्टूबर के दौरान 300 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद की है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News

Related News