महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,246 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 17 लाख के पार
punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 11:31 PM (IST)
मुंबई, पांच नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,246 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 लाख के पार चली गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 11,277 मरीज स्वस्थ हो गए और ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15,51,282 हो गई।
पिछले 24 घंटे में नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,03,444 हो गई। वहीं संक्रमण से 117 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 44,804 हो गई।
राज्य मे 1,06,519 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं मुंबई शहर में संक्रमण के 841 नए मामले सामने आए और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,61,681 हो गई। शहर में संक्रमण से 25 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या बढ़कर 10,377 हो गई।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।