महाराष्ट्र में कोरोना के 14,161 नए मामले सामने आए, 339 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 10:11 PM (IST)

मुंबई, 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 14,161 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,57,450 हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी।


बयान के अनुसार 339 मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 21,698 हो गयी।

इस बीच 11,749 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। इसके साथ ही स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 4,70,873 हो गयी।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 71.62 है जबकि मृत्यु दर 3.30 प्रतिशत है।

राज्य में अभी 1,64,562 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं वहीं अब तक 34,92,966 लोगों का परीक्षण किया गया है।

शुक्रवार को सामने आए नए मामलों में 1,406 मामले अकेले मुंबई के हैं। वहीं मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में 3,833 नए मामले सामने आए। मुंबई में 42 मरीजों की मौत हो गयी जबकि एमएमआर क्षेत्र में 113 मरीजों की मौत होने की खबर है।
मुंबई में अब तक 7,356 मरीजों की मौत हो चुकी है वहीं नगर में इस वायरस से कुल 1,34,228 लोग संक्रमित हो चुके हैं।


मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,700 हो गयी।

बृहन्नमुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को धारावी में 17 मामले सामने आए थे जो अगस्त में किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या थी।

अधिकारी ने बताया कि कुल 2,700 मामलों में से 2,348 मरीज पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं और अभी 92 लोग संक्रमित हैं


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News