मुंबई में कोविड-19 के 1,511 नए मामले, 75 और मरीजों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 11:35 PM (IST)

मुंबई, एक जुलाई (भाषा) मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,511 नए मामले सामने आए, जिसके साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,708 हो गई।
बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के 75 और मरीजों की मौत हो जाने से इस घातक वायरस से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,629 हो गयी है।
बीएमसी ने बताया कि बुधवार को 621 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। शहर में अब तक 44,791 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं।

मुंबई में 29,288 मरीजों का इलाज चल रहा हैं, जबकि 1,031 नए संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

वहीं ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,322 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34,646 पहुंच गई तो वहीं 30 और लोगों की मौत के बाद जिले में कोविड-19 से मृतकों की संख्या 1,094 हो गई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News