आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 09:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रकृति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपने मन की बातें किसी से साझा नहीं करते। अपने आप में ही खोए रहने वाले कुछ अंतर्मुखी स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। इन लोगों को भीड़भाड़ से दूर अकेले रहना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक और धार्मिक होते हैं परंतु धर्म के नाम पर किसी प्रकार के दिखावे या आडम्बर को पसंद नहीं करते। इन लोगों में भगवान के प्रति आस्था होती है हालांकि ये लोग कर्म प्रधान होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को कुछ भी ऐसे ही सहजता से प्राप्त नहीं होता। मूलांक 7 वाले जातक तार्किक शक्ति और गहरी कल्पना के स्वामी होते हैं। ये लोग हर बात में तर्क-वितर्क करना तथा उसकी गहराई तक जाना चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शन शास्त्र के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। ये लोग भावनात्मक स्तर पर कुछ असंतुलित महसूस करते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए दांपत्य जीवन के नजरिए से अहम रहेगा। इस वर्ष आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। नवंबर के महीने के शेष दिन कुछ आलस्य भरे रहेंगे। दिसंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। 

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में आपके लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण होने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में विदेश यात्राएं की जा सकती हैं। कुछ मानसिक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। मार्च के महीने में सामाजिक काम में भागीदार बनेंगे। अप्रैल के महीने में कुछ सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले जातक इस समय में आवेदन कर सकते हैं। मई के महीने का समय भावनात्मक नजरिए से थोड़ा कमजोर रहेगा। नकदी धन भी खर्च होगा। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। जुलाई के महीने में एकाएक आपके काम बनते नजर आएंगे। आप अपने काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे। अगस्त और सितंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अगस्त के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अनुकूल है। इस समय में निजी जरूरतों पर धन खर्च होगा।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। गाय का घी मंदिर में दान करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News