कैंब्रिज विश्वविद्यालय के क्लब में महिलाओं को प्रवेश के लिए वोट

punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2017 - 11:44 PM (IST)

लंदन: अपने 180 साल के इतिहास में पहली बार कैंब्रिज विश्वविद्यालय के एक पारंपरिक प्राइवेट मैंबर क्लब ने महिला सदस्यों को अनुमति देने के लिए वोट किया है। 

प्रसिद्ध पिट क्लब में केवल पुरुषों की भागीदारी है। पिट क्लब 1835 में शुरूआत के बाद से केवल पुरुषों के लिए खुला है। औपचारिक रूप से चुनाव के आधार पर प्रवेश होता है। अब तक महिलाएं सहयोगी सदस्यों के साथ कैंपस के क्लब हाऊस के कार्यक्रम में जा सकती थीं लेकिन अपनी मर्जी से उसमें शामिल नहीं हो सकती थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News