कर्नाटक : आयकर अधिकारियों ने कर चोरी के संदेह में दो शैक्षणिक संस्थानों पर छापा मारा

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 10:40 AM (IST)

बेंगलुरु, 23 जून (भाषा) आयकर अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर के दो शैक्षणिक संस्थानों पर छापा मारा, जिन पर कर चोरी करने का संदेह है।

विभाग के सूत्रों ने बताया कि दोनों संस्थानों पर काफी समय से विभाग की नजर थी।

सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग टीमों ने सुबह से ही दोनों प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की।

उन्होंने कहा कि संस्थानों के प्रमुख व्यक्तियों के परिसरों की भी तलाशी ली गई।

छापेमारी जारी है और अधिकारियों ने इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News