कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,470 नए मामले, 26 मौतें

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 11:50 PM (IST)

बेंगलुरु, 22 जनवरी (भाषा) कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी कर्मी दर्ज की गई। राज्य में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 42,470 नए मामले दर्ज किए गए जो एक दिन पहले यानी शुक्रवार के नए मामलों के मुकाबले 5,500 कम हैं। स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
प्रदेश में शनिवार को 26 और लोगों की कोविड से मौत हो गई। यह संख्या शुक्रवार को कोविड से मरने वालों की संख्या से चार अधिक है। बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में एक दिन में कोविड के 48,049 नए संक्रमित मिले थे।
बेंगलुरु में शुक्रवार को 29,068 नए कोविड मरीज मिले लेकिन शनिवार को यह संख्या घटकर 17,266 रह गई। राज्य में फिलहाल 3,30,447 सक्रिय मामले हैं। राज्य में शनिवार को 2,19,699 नमूनों की कोरोना जांच की गई। राज्य में अब तक कुल 6.33 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News