कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के 105 नए मामले सामने आए

punjabkesari.in Friday, May 22, 2020 - 02:37 PM (IST)

बेंगलुरु, 22 मई (भाषा) कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,710 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकतर नए संक्रमित लोग दूसरे राज्यों से आए हैं, जिनमें महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की तादाद सबसे अधिक है। राज्य में एक हजार से अधिक लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।

विभाग ने अपने मध्याह्न बुलेटिन में कहा कि राज्य में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। 588 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अब भी 1,080 लोग संक्रमित हैं।

बुलेटिन के अनुसार नए संक्रमित पाए गए 105 लोगों में से 84 लोग पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आए हैं। इसके अलावा तेलंगाना और दिल्ली से आए दो-दो और झारखंड से आया एक व्यक्ति भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Recommended News