भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 10:10 PM (IST)

जमशेदपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पार्टी की जमशेदपुर महानगर समिति के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का बुधवार को 78 वर्ष की आयु में यहां निधन हो गया। पार्टी ने एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

बयान में कहा गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद मिश्रा को जांच के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। इसके बाद यहां टाटा अस्पताल ले जाये जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मिश्रा के निधन की खबर सुनकर, स्थानीय भाजपा सांसद विद्युत बरन महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू शोक व्यक्त करने के लिए अस्पताल पहुंचे। मिश्रा का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को किया जाएगा। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ''चंद्रशेखर मिश्रा के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। वह पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। चंद्रशेखर जी और मैं किशोरावस्था से ही पार्टी के लिए साथ काम कर रहे थे। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।'' 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने शोक संदेश में कहा कि चंद्रशेखर मिश्रा जी के असामयिक निधन की खबर बेहद दुखद और पीड़ादायक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News