उधमपुर में दो तस्कर गिरफ्तार, 717 किलोग्राम भुक्की बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 03:00 PM (IST)

ऊधमपुर: पुलिस ने जखैनी चौक पर नाके के दौरान 2 वाहनों से 717 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। मादक पदार्थ को तस्करी के आरोप में पंजाब निवासी 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
जानकारी के अनुसार ऊधमपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर जखैनी चौक पर नाका लगा रखा था। इस दौरान घाटी की ओर से आ रहे 2 ट्रकों ( न॑ पी.बी. - 32.ई.-7299) और (नं, जे.के.- 063,डी.-7707) को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान वाहनों से 717 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान सुनील कुमार पुत्र धर्म पाल निवासी गांधी कैंप पंजाब और लक्की पुत्र अनायत मस्सी निवासी जालंधर पंजाब के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News