अमरनाथ यात्रा: बालटाल और पहलगाम से रवाना हुआ अब तक का सबसे छोटा श्रद्धालुओं का जत्था

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 12:09 PM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा के लिए 87 श्रद्धालुओं का नया जत्था आधार शिविर भगवती नगर से बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। माना जा रहा है कि यात्रियों का यह जत्था इस वर्ष का सबसे छोटा जत्था था। रवाना होने से पूर्व यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया। कई तीर्थयात्रियों ने बताया कि उन्होंने यात्रा के अंतिम दिनों में दर्शन करने का मन बनाया था। 

 

 

इन श्रद्धालुओं में उस पवित्र स्थल का दर्शन करने की चाहत थी जहां पर भगवान शिव ने अमर कथा सुनाई थी। यात्रियों ने कहा कि वह जगह अपने आप में एक अमर स्थल है, जहां हिन्दुओं को दर्शन जरूर करने चाहिएं। भले ही भगवान शिव हिमशिवलिंग के रूप में विराजमान हों अथवा नहीं, गुफा में मात्र पूजा-अर्चना करने से वह धन्य हो जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News