राजमार्ग पर हादसा: मोटरसाइकिल के पीछे जा टकराई कार, महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 03:09 PM (IST)

साम्बा : विजयपुर के 17वें मील इलाके में रविवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि मृतका का पति और बेटा घायल हो गए। यह हादसा रविवार दोपहर बाद करीब 4 बजे राजस्थानी ढाबे के ठीक सामने हुआ। यहां बड़ी-ब्राह्मणा से साम्बा की ओर आ रहे एक मोटरसाइकिल और पीछे चल रही कार में भिड़ंत हो गई।

 

एम.ई.एस. कर्मचारी सोमनाथ जोकि साम्बा में ही तैनात है, मोटरसाइकिल (जे.के. 21.बी.-8505) पर अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ ससुराल से वापस लौट रहा था। 17वें मील क्षेत्र में संतुलन खो बैठा और पीछे आ रही कार (जेके21.सी.-501) इससे जा टकराई। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे में सोमनाथ को गंभीर चोटें आईं जबकि उसकी पत्नी आशा कुमारी (36) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। छोटा बेटा हितेश (10) बाल-बाल बच गया जबकि बड़े बेटे शुभम (14) को भी काफी चोटें आईं।

 

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए व पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मृतका आशा कुमारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया व हादसे में घायल सोमनाथ व उसके बेटे शुभम को फस्र्ट एड के बाद जी.एम.सी. रैफर किया गया है।

 

घायलों को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस के समक्ष किया समर्पण    
हादसे के बाद आरोपी कार चालक ने घटनास्थल से भागने की बजाय फौरन कार से उतर कर घायलों को कार में डाला और विजयपुर के एमरजैंसी अस्पताल पहुंचाया। कार चालक चमनलाल पुत्र कर्मचंद सेवानिवृत्त सेना अधिकारी है और इस समय विजयपुर के वार्ड नं. 13 में रहते हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद कार चालक ने स्वयं पुलिस थाने जाकर सारी घटना बारे बताया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News