39 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी से जनजीवन का हुआ बुरा हाल

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2017 - 03:30 PM (IST)

जम्मू कश्मीर: जम्मू संभाग में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में तेज धूप और गर्म लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान संभाग में हल्के बादल छाने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। 

 


आज दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह आसमान साफ होने से गर्मी में इजाफा हुआ, लेकिन 10 बजे के बाद निकली सीधी धूप के चलते लोगों का घरों व कार्यालयों से बाहर निकालना मुशकिल हो गया। गर्म लू के चल्ते राहगीर व दोपहिया वाहन चालकों को अधिकतर कपड़े से मुंह ढके देखा गया। गर्मी के कारण अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजारों में रौनक कम रही। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News