श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन बंद

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 03:14 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर भूस्खलन के कारण शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा भारी बारिश के कारण खासतौर से रामबन और रामसू के बीच राजमार्ग पर भूस्खलन और चट्टानों के गिरने का खतरा बढ़ गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न जगहों पर भूस्खलन के कारण राजमार्ग गुरुवार से बंद कर दिया गया था।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि राजमार्ग की देखरेख के लिए जिम्मेदार भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तुरंत मौके पर पहुंच कर अत्याधुनिक मशीनों और कर्मचारियों को सड़क से मलबा हटाने के काम में लगा दिया। उन्होंने कहा बारिश के कारण महार और डिगदोल में चट्टाने गिरने से निकासी अभियान में बाधा आई। इलाके में आज सुबह भी बफर्बारी हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यात्री और जरूरी सामान लिए सैकड़ों कश्मीर वाहन राजमार्ग पर विभिन्न जगह फंसे रहे।

PunjabKesari

सड़क खुलने के बाद पहले राजमार्ग पर फंसे वाहनों को रवाना किया जाएगा। इसी बीच सड़क पर बर्फ जमा होने के कारण दक्षिणी क्षेत्र में शोपियां को जम्मू क्षेत्र में राजौरी और पुंछ से जोड़ने वाला 86 किलोमीटर लंबा ऐतिहासिक मुगल रोड पिछले दो महीने से बंद है। सड़क पर बर्फ जमा होने के कारण अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग भी पिछले दो महीने से बंद है। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News