श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार का दावा, वैष्णो देवी में नहीं फंसा हुआ कोई श्रद्धालु

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2020 - 08:42 PM (IST)

कटरा (अमित): विश्व प्रसिद वैष्णो देवी यात्रा को  लेकर भारत सरकार द्वारा किए गए बंद के बाद से कोई भी श्रद्धालु वैष्णो देवी में नहीं फसा हुआ है। यह जानकारी सीईओं श्राइनबोर्ड रमेश कुमार द्वारा दी गई। कुमार ने कहा कुछ लोगों द्वारा इस संबध में अफवाह फैलाई जा रही है कि वैष्णो देवी में 400 श्रद्धालु फसे हुए हैं, जोकि पुरी तरह से गलत है।

उन्होंने कहा की 18 मार्च को ही वैष्णो देवी यात्रा को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद अनाउंसमेंट के माध्यम से यात्रियों को सुचित किया गया था कि वह जल्द से जल्द अपने घरों को लौट जाएं। जिसके बाद ट्रेनों व अन्य सुविधाओं के माध्यम से सभी यात्री अपने अपने घरों को लोट गए हैं। उन्होंने कहा की मोजूदा समय में कोई भी श्रद्धालु वैष्णो देवी सहित कटरा में नहीं फसा हुआ है।

कटरा में किसी भी श्रद्धालु का फंसा होना पुरी तरह से गलत: जिला आयुक्त
वहीं,कटरा के जिला आयुक्त ने बताया कि वैष्णो देवी यात्रा के लिए आया कोई भी श्रद्धालु कटरा में नहीं फंसा है। क्योंकि भारत सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन से पहले ही कटरा से यात्रियों को वापस भेजना शुरू कर दिया गया था।। चिव ने कहा की बैष्णो देवी यात्रा बंद होने के बाद से ही जिला प्रसाशन द्वारा सभी होटलों व गैस्ट हाउस को भी बंद कर दिया गया था। जिसके बाद कटरा में श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए थे। उन्होंने कहा कि कटरा में श्रद्धालुओं के फंसे होने की खबर गलत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News