अमरनाथ यात्रा 2020 की तैयारियां शुरू, गृह सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 12:20 PM (IST)

जम्मू(कमल): केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के प्रशासन ने इस वर्ष 23 जून से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा-2020 के संचालन के लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह सचिव ने जम्मू में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई।

PunjabKesari

केंद्रीय गृह सचिव ने यात्रा का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच एक प्रभावी समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। गृह सचिव ने पुलिस और नागरिक प्रशासन के साथ विभिन्न मामलों पर चर्चा की और उनसे वार्षिक तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उनसे सुझाव भी मांगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय एल.टी. प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

PunjabKesari

बैठक में उप-राज्यपाल के सलाहकारों बशीर अहमद खान और आर.आर. भटनागर ने प्रमुख रूप से भाग लिया, जबकि पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर, वित्तीय आयुक्त स्वास्थ्य गृह विभाग के प्रमुख सचिव, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ए.डी.जी.पी., सी.आई.डी., आई.जी.पी. जम्मू, मंडलायुक्त जम्मू, मंडलायुक्त कश्मीर, आई.जी.पी. कश्मीर, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। केंद्रीय गृह सचिव ने बैठक वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से बुलाई थी, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, टैलीकॉम कनैक्टिविटी, डिजास्टर मैनेजमैंट, फायर सेफ्टी मानकों, बिजली, पानी की आपूर्ति, स्टीक मौसम पूर्वानुमान सेवाओं और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। आपूर्ति


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News