J&K पुलिस के 1350 पदों पर भर्ती का आयोजन, युवाओं में दिखा देश सेवा का जुनून

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2020 - 03:13 PM (IST)

जम्मू: गुलशन ग्राउंड के पास स्थित एसडीआरएफ मैदान में गुरूवार से पुलिस की दो बटालियनों की भर्ती शुरू हो गई है। यह भर्ती 20 मार्च तक चलेगी। इस भर्ती में जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों के 23885 युवा भाग लेंगे। इस बार करीब 1350 पदों पर यह भर्ती निकली है।

PunjabKesari

जम्मू संभाग के युवा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 17, 18, 19, 20 मार्च तक भर्ती में भाग लेंगे। जबकि कठुआ जिले के युवाओं के लिए 12 और 13 मार्च सांबा जिले के युवा 14, 15, 16 मार्च को हिस्सा लेंगे। इस बार भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसे शुरू किया गया है।

PunjabKesari

पुलिस ने भी भर्ती के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू किया गया है। पुलिस के कई आलाधिकारी इस मौके पर मौजूद हैं। वहीं भर्ती होने आए युवाओं में देश सेवा का जुनून देखा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News