जम्मू-कश्मीर के मौसम में उछाल, अगले एक हफ्ते मौसम साफ रहने के आसार

punjabkesari.in Sunday, Feb 23, 2020 - 05:17 PM (IST)

जम्म: जम्म-कश्मीर में मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आया है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 6-9 डिग्री ऊपर चला गया है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड पर अभी तक यातायात शुरू नहीं हो पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की मानें तो अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने के आसार है। हालांकि 28 फरवरी को कई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हो सकती है।

PunjabKesari
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 6.0 डिग्री से बढ़कर 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करगिल, गुलमर्ग, लेह और पहलगाम में शरीर को जमा देनी वाली ठंड पड़ी हुई है, लेकिन दिन के तापमान में यहां भी कुछ सुधार हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में उछाल आएगा। जम्मू में दिन भर मौसम साफ रहा। मौसम साफ रहने से बाजारों में रौनक बढ़ी है।

PunjabKesari
जम्मू के अधिकतर हिस्सों में तापमान में सुधार होने से यहां मौसम साफ रहा। जम्मू में तापमान 1.1 डिग्री से बढ़कर 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बनिहाल सबसे ठंडा रहा। भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 2.0, कटरा में 9.1 और बटोत में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News