बेहतर सेवाओं के लिए 50 करोड़ की लागत से खरीदे जाएंगे स्वास्थ्य उपकरण: अटल

punjabkesari.in Sunday, Jan 05, 2020 - 01:48 PM (IST)

कठुआ(गुरप्रीत): स्वास्थ्य एवं मैडीकल एजुकेशन विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू ने शनिवार को जिला कठुआ मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने कठुआ मैडीकल कॉलेज के लिए जारी निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ-साथ एसोसिएट अस्पताल में भी जाकर सुविधाओं की जानकारी हासिल की।

PunjabKesari

उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल में जारी कक्षाओं का भी जायजा लिया। यहां अधिकारियों एवं स्टाफ के साथ उन्होंने बैठक आयोजित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण जोरों पर है और उम्मीद है कि अगला सत्र नई इमारत में ही चलाया जाएगा। वहां स्टाफ सहित विद्याॢथयों के लिए होस्टल आदि बन रहे हैं। निर्माण कार्य जोरों पर है। एसोसिएट अस्पताल में सुविधाओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अस्पताल का दौरा किया है। वहां उपकरणों की जरूरत है जिसके लिए 50 करोड़ रुपए रिलीज कर दिए गए हैं। विभिन्न विभागों के लिए जरूरी उपकरण भी खरीदे जाएंगे, ताकि मरीजों को सुविधा हो सके।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं को लेकर सुधार हुआ है। गत वर्ष यहां 25 डाक्टर अस्पताल में थे, अब यहां 140 डाक्टर सेवाएं दे रहे हैं। बी.एससी. पैरामैडीकल कोर्स भी अप्रैल माह से शुरू किया जाएगा। वहीं, दूर दराज इलाकों में क्रिटिकल एंबुलैंस को लेकर भी प्रपोजल बनाया जा रहा है। बेहतर सेवाएं मरीजों को मिलें, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने 102 और 108 नंबर पर एंबुलैंस सेवा मिलने की भी जल्द बात कही। इस मौके पर कठुआ मैडीकल कॉलेज के पिं्रसीपल के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News