सरोर टोल प्लाजा के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का मुक्की

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 01:14 PM (IST)

साम्बा(संजीव): सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री रमण भल्ला औऱ साम्बा जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना दिया और इसे फौरन बंद करने की मांग की।

PunjabKesari

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को ठप्प करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। इस बीच पुलिस ने विफल कर दिया। इस बीच पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्क-मुक्की भी हुई। नितिन गडकरी हाय-हाय, टोल प्लाजा बंद करो, नैशनल हाईवे अथारिटी मुर्दाबाद जैसे नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा।

PunjabKesari

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा जम्मू की आवाम के साथ बेहुदा मजाक किया गया है जिससे आम लोगों में जोरदार रोष है। उन्होंने कहा कि इस टोल प्लाजा के बनने से जम्मू के ट्रांसपोर्टरों के साथ ही उघोगपति, मुलाजिम, छात्र व आम लोग सभी परेशान हैं, लेकिन भाजपा के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। टोल को जम्मूवासियों के लिए जजिया बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अमरनाथ यात्रियों, माता वैष्णों देवी के श्रद्घालुओं के साथ राज्य में आने वाले पर्यटकों की जेब पर बोझ डाला है जिससे राज्य का पर्यटन उघोग प्रभावित होगा। टोल को संगठित लूट बता ते हुए भल्ला ने कहा कि इसके जरिए मोदी सरकार पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे लोगों पर बोझ डाल रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।

PunjabKesari

वहीं, ट्रांसपोर्टरों को पूर्ण समर्थन का ऐलान करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने राज्यपाल से कहा कि वह फौरन टोल को बंद करें। उन्होंने कहा कि जब देश भर के केन्द्र शासित प्रदेशों में टोल नहीं है तो जम्मू पर यह बोझ क्यों डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से धोखा किया है जिसका खमियाजा उसे भुगतना पडेगा। उन्होंने कहा कि सरोर टोल प्लाजा नियमों के खिलाफ है जिसके हटने तक पार्टी संघर्ष करेगी।

PunjabKesari

इस मौक पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जम्मू विक्रम मल्होत्रा, अध्यक्ष रूरल हरि सिंह चिब, मनमोहन सिंह पिंका, महिला विंग अध्यक्ष इंदू पवार, बबल गुप्ता, राशि शर्मा, सतीश शर्मा, अमृत बाली, युवा अध्यक्ष उदय भानू चिब, विनोद मिश्रा, कार्पोरेटर कमल सिंह, प्रीतम सिंह, द्घारका चौधरी सहित बडी संख्या में पार्टी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News