टोल प्लाजा के विरोध में आई कांग्रेस, आंदोलन की दी चेतावनी

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 06:23 PM (IST)

कठुआ(गुरप्रीत): जम्मू पठानकोट राजमार्ग पर सांबा के पटली मोड़ में लगाए गए टोल के विरोध में कांग्रेस ने मोर्च खेल आंदोलन की चेतावनी दी डाली है। कठुआ में शनिवार को आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डोगरा के कहा कि लोगों को एक और तोहफा भाजपा ने दिया है।

PunjabKesari

जम्मू संभाग को टोल टैक्स बना दिया है, पंकज डोगरा
उनहोंने कहा कि सांबा के बाद लखनपुर में भी नेशनल हाइवे अथारिटी टोल प्लाजा लगाने की तैयारी में है। जम्मू कश्मीर के हालातों को ठीक करने को लेकर सरकार प्रयास नहीं कर रही लेकिन लोगों पर और बोझ डालने का काम जरुर कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग को टोल टैक्स का संभाग जुरुर बना दिया है। लोगों को आर्थिक रुप से भी परेशान करने का सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भीगत कुछ वर्ष पूर्व प्लाजा खुला था लेकिन लोगों ने विरोध किया था और इसे बंद कर दिया गया था। परंतु अब एक बार फिर प्लाजा लोगों को दीपावली से पूर्व तोहफे के तौर पर दिया गया है। इस मौके अनिल भारद्घाज, रविंद्र पाल सिंह, निर्दोश शर्मा, डॉ. परमजीत आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News