अमरनाथ यात्रा : कड़ी सुरक्षा के बीच 300 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2017 - 10:58 AM (IST)

पहलगाम: रविवार को जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से कुल 300 यात्रियों के जत्थे को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 2.52 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। आपको बता दें कि 40 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को प्रारंभ हुई थी। इसका समापन 7 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा।

 


300 के आसपास रह गई यात्रियों की संख्या
अब अमरनाथ यात्रा में यात्रियों की संख्या घट कर महज 300 के आसपास रह गई है। जम्मू में अब पहले की तरह शिव भक्तों की रौनक नहीं रही है। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया है जिससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी दिक्कतें आ रही है। बारिश के चलते फिलहाल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। फिलहाल अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है और सभी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News